बच्चों को मिट्टी में खेलने देना सही है या गलत? डॉक्टर की सलाह मानें
आज के समय में अधिकतर पैरेन्ट्स बच्चों को धूल-मिट्टी में खेलने से रोकते हैं. उन्हें डर रहता है कि कहीं बच्चा बीमार न पड़ जाए
आज के समय में अधिकतर पैरेन्ट्स बच्चों को धूल-मिट्टी में खेलने से रोकते हैं. उन्हें डर रहता है कि कहीं बच्चा बीमार न पड़ जाए या किसी तरह का इंफेक्शन न हो जाए.
लेकिन क्या हर तरह की मिट्टी नुकसान पहुंचाती है? या फिर सीमित और सुरक्षित माहौल में मिट्टी से संपर्क बच्चों के शरीर के लिए फायदेमंद भी हो सकता है?
वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका जवाब इतना आसान नहीं है. कुछ रिसर्च बताती हैं कि प्रकृति के संपर्क में रहने से बच्चों की इम्यूनिटी
और माइक्रोबायोम को फायदा मिल सकता है, लेकिन इसके साथ कुछ जरूरी सावधानियां भी जुड़ी हैं.
