Lucknow, India

220 किलो का बकरा, 5 फीट हाइट:इंदौर का सुल्तान रोज 2 लीटर दूध, 250 ग्राम ड्राइफ्रूट खाता है; ₹8 लाख लग चुकी कीमत

Published 27 May 2026 · india

220 किलो का बकरा, 5 फीट हाइट सुल्तान पंजाब की बीटल नस्ल का भूरे रंग का स्पॉटेड बकरा है। देशभर के साथ मध्य प्रदेश में भी 28 मई को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। इस मौके पर इंदौर में 220 किलो के बकरे ‘सुल्तान’ की कुर्बानी दी जाएगी।. गुलजार कॉलोनी निवासी मोईन

220 किलो का बकरा, 5 फीट हाइट सुल्तान पंजाब की बीटल नस्ल का भूरे रंग का स्पॉटेड बकरा है। देशभर के साथ मध्य प्रदेश में भी 28 मई को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। इस मौके पर इंदौर में 220 किलो के बकरे ‘सुल्तान’ की कुर्बानी दी जाएगी।. गुलजार कॉलोनी निवासी मोईन खान करीब एक साल पहले सुल्तान को पंजाब से एक हजार किलोमीटर का सफर दो दिन में तय कर इंदौर लाए थे। सुल्तान को रोज 2 लीटर दूध, 250 ग्राम ड्राइफ्रूट और करीब 10 किलो पत्ते की डाइट दी जा रही है।

मोईन खान ने बताया कि उन्हें शुरू से ही कुर्बानी के लिए भारी बकरे लाने का शौक रहा है। सुल्तान को उन्होंने एक लाख 20 हजार रुपए में खरीदा था। ईद के मद्देनजर इसे खरीदने कई ग्राहक आए। एक ने तो सुल्तान की कीमत 8 लाख रुपए तक लगा दी लेकिन मोईन खान ने इसे बेचने से मना कर दिया। देखिए, तीन तस्वीरें… सुल्तान की डेली डाइट में 250 ग्राम ड्राइफ्रूट भी शामिल हैं। मोईन खान का परिवार सुल्तान का घर के सदस्य की तरह ध्यान रखता है।

5 फीट ऊंचा सुल्तान रोजाना दो लीटर दूध पीता है। पंजाबी बीटल नस्ल का स्पॉटेड बकरा मोईन ने बताया कि सुल्तान पंजाब की बीटल नस्ल का है। यह भूरे रंग का स्पॉटेड बकरा है। इसकी जमीन से लेकर गर्दन तक की हाइट करीब 5 फीट है। सुल्तान रोज सुबह 2 लीटर दूध पीता है। गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाया गया है। उसे हमेशा ठंडा पानी ही पिलाया जाता है। बच्चे की तरह रख रहे सुल्तान का ध्यान राऊ से बकरा देखने इंदौर की गुलजार कॉलोनी आए फैजान कुरैशी ने कहा- सुल्तान की काफी तारीफ सुनी थी।

उसे तंदुरुस्त रखने के लिए मोईन खान काफी मेहनत कर रहे हैं। वे अपने बच्चे की तरह सुल्तान का ख्याल रख रहे हैं।

Read full story on TheBriefWire

Loading…