E20 पेट्रोल पर 'इंटरनेशनल' बवाल! भूटान ने दिखाए कागज, भारत का इनकार
E20 Petrol Bhutan Controversy: सरकार कहती है सब ठीक है. अखबार कहता है हमारे पास कागज हैं. भूटान कहता है हमने सामान्य पेट्रोल मांगा था
E20 Petrol Bhutan Controversy: सरकार कहती है सब ठीक है. अखबार कहता है हमारे पास कागज हैं. भूटान कहता है हमने सामान्य पेट्रोल मांगा था.
और इसी खींचतान के बीच E20 पेट्रोल पर छिड़ी बहस अब सिर्फ भारत के अंदर नहीं, पड़ोसी मुल्क भूटान तक पहुंच गई है. सवाल सिर्फ
इतना नहीं कि प्रस्ताव किसने दिया और किसने ठुकराया. सवाल यह भी है कि जिस E20 पेट्रोल को लेकर देश में पहले से बहस चल
रही है, उस पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सवाल उठने लगे हैं.
