Lucknow, India

विजयन समर्थकों का ED टीम पर हमला:लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी; पूर्व केरलम CM की बेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, घर पर रेड

Published 27 May 2026 · india

विजयन समर्थकों का ED टीम पर हमला: लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी; पूर्व केरलम CM की बेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, घर पर रेड तिरुवनंतपुरम ED की 12 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 7 बजे तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर पर रेड मारने पहुंची थी। केरलम के पूर्व

विजयन समर्थकों का ED टीम पर हमला: लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी; पूर्व केरलम CM की बेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, घर पर रेड तिरुवनंतपुरम ED की 12 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 7 बजे तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर पर रेड मारने पहुंची थी। केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला किया। ED की 12 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 7 बजे तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड करने पहुंची थी। यह विजयन का किराए वाला घर है। रेड के दौरान विजयन और उनका परिवार घर में मौजूद था। जैसे ही यह खबर फैली तो विजयन के समर्थक उनके घर के बाहर जुटने लगे। दोपहर करीब 2 बजे टीम बाहर निकली तो सीपीआई कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकी। कारों के शीशे तोड़ दिए गए और लाठी से भी हमला किया। CPI समर्थकों ने अफसरों की गाड़ी का रियर व्यू मिरर उखाड़ दिया। हेडलाइट भी फोड़ दी। 4 शहरों में विजयन के 10 ठिकानों पर रेड तिरुवनंतपुरम: बेकरी जंक्शन स्थित पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के किराए के घर पर रेड।

यहां उनकी बेटी वीणा विजयन भी रहती हैं। बेकरी जंक्शन स्थित पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के किराए के घर पर रेड। यहां उनकी बेटी वीणा विजयन भी रहती हैं। कन्नूर: पिनारई विजयन का पुश्तैनी घर पर। पिनारई विजयन का पुश्तैनी घर पर। कोझिकोड: विजयन के दामाद और माकपा विधायक पी.ए. मोहम्मद रियास के घर पर छापा। विजयन के दामाद और माकपा विधायक पी.ए. मोहम्मद रियास के घर पर छापा। अलुवा: CMRL कंपनी के कॉर्पोरेट ऑफिस और कंपनी के MD शशिधरन कार्था के घर भी छापा। विजयन बोले- ED की रेड से राहुल को संतुष्टि हुई होगी ED की रेड पर पिनाराई विजयन का बयान सामने आया। उन्होंने कहा- काफी समय से ED मेरे घर की तलाशी लेना चाहती थी। मुझे लगता है कि इस तलाशी से कुछ लोगों को खासकर राहुल गांधी जैसे किसी व्यक्ति को बहुत संतुष्टि मिलेगी। राहुल गांधी ने यही सवाल पूछा था कि मेरे घर छापा क्यों नहीं मारा जा रहा है, गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में विपक्षी नेताओं पर हमेशा से जान-बूझकर हमले करती रही है। रेड और हमले की 7 तस्वीरें… ED की 12 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 7 बजे विजयन के घर और अन्य ठिकानों पर रेड डालने पहुंची।

अधिकारियों के अलावा सुरक्षाबल भी रेड के दौरान विजयन के घर पर मौजूद थे। केरलम के कन्नूर में पिनाराई के घर पर भी ED ने रेड डाली। यहां भी सीपीआई के समर्थकों ने अधिकारियों का रास्ता रोका था। दोपहर में ED की टीम जब घर से निकलने लगी तो CPI समर्थकों ने उनकी कारों को घेर लिया। समर्थकों ने कार पर लाठी, बोतल, ईंट से हमला किया। पुलिस लोगों को दूर किया। सीपीआई समर्थक कार के गेट पर लात मारते दिखे। विंड शील्ड पर ईंट मारी गई, जिससे वह टूट गई। पत्थर मारने से कार के पीछे का ग्लास टूट गया। पुलिसकर्मियों ने कार को भीड़ से बचाकर आगे निकाला। बेटी की कंपनी से जुड़ी रेड, 7 साल पुराना है मामला ED ने यह रेड विजयन की बेटी टी वीणा की कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की है। वीणा की ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ को कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) ने साल 2018-19 में ₹1.72 करोड़ मंथली पेमेंट के तौर पर दिए, लेकिन इसके बदले एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस ने कोई सर्विस नहीं दी। ED का मानना है कि यह लेन-देन संदिग्ध है। CMRL और एक्सालॉजिक के बीच हुए इस भुगतान को लेकर पहले इनकम टैक्स विभाग ने भी सवाल उठाए थे।

बाद में इसी आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। एक दिन पहले ही मंगलवार को इसी मामले में केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज की, जिसमें CMRL ने ED की जांच रद्द कराने की मांग की थी। ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था। यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें… 49 साल में पहली बार देश में लेफ्ट सरकार नहीं: 1957 में केरलम में नंबूदरीपाद ने सत्ता दिलवाई; 2026 में केरलम से ही खत्म केरलम विधानसभा चुनाव में पिनराई विजयन की अगुवाई वाले लेफ्ट एलायंस LDF को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF ने 140 में से 97 जीतकर 10 साल बाद सत्ता में वापसी कर ली है। केरलम में इस हार के बाद 49 साल में यह पहली होने जा रहा है जब देश के किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें….

Read full story on TheBriefWire

Loading…