'यहां बच जाओगे, वहां भगवान चित्रगुप्त कड़ाही में तलवाएंगे', चंदा चोरों पर बरसे चक्रपाणि
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने ट्रस्ट के सदस्यों और चंदे की गिनती में शामिल कर्मचारियों पर तीखा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने ट्रस्ट के सदस्यों और चंदे की गिनती में शामिल कर्मचारियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि यह जो कलंक लगा है, अपने आप में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. क्योंकि जिस रामराज्य में यह परिकल्पना बिल्कुल नहीं है कि कहीं कोई चोरी कर सकता है, वहां पर स्वयं अयोध्या जी के भव्य राम मंदिर में इस प्रकार की घटना हुई.
