टियर-3 कॉलेज से पढ़ाई, केमिकल इंजीनियर की डिग्री और गूगल में नौकरी
आपको नौकरी नहीं दें सकते क्योंकि आपने टियर-3 कॉलेज से पढ़ाई की है... आए दिन इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं
आपको नौकरी नहीं दें सकते क्योंकि आपने टियर-3 कॉलेज से पढ़ाई की है... आए दिन इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं, लेकिन सिमरन वर्मा की कहानी कुछ और बताती है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल में नौकरी हासिल कर इस धारणा को गलत साबित कर दिया है. उनकी इस जर्नी ने कई लोगों को प्रोत्साहित किया है और आगे बढ़ने की सीख दी है.
