Arunachal Pradesh: राज्यपाल परनाइक से मिले 4 कोर के जीओसी, चीन सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती विकास पर की चर्चा
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनाइक से सोमवार को भारतीय सेना की 4 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नीरज
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनाइक से सोमवार को भारतीय सेना की 4 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों के बीच भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति, सीमा प्रबंधन को और मजबूत बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण एवं संपर्क कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।
