यूपी में लगने वाला है रोजगार मेला, इन छात्रों को मिलेगा मौका
उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन करती है. इस कड़ी में एक बार फिर इसका आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन करती है. इस कड़ी में एक बार फिर इसका आयोजन होने वाला है जिसमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन के साथ ही अलग-अलग डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं.
राज्य के सेवायोजन विभाग ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से यूपी रोजगार मेला 2026 आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है जहां निजी कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर करेगी.
अब इस रोजगार मेले की जो बात सबसे खास है, वह ये है कि इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है यानी उम्मीदवारों को 1 रुपये भी नहीं देना होगा.
ये मौका उन उम्मीदवारों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं.
