जहरीला काला नाग फंस गया चूहे पकड़ने के पिंजरे में,आधी रात मची दहशत
राजस्थान के बारां जिले के सेमला गांव में चूहों को पकड़ने के लिए लगाए गए चूहेदानी में जहरीला काला नाग फंस गया. देर रात परिवार
राजस्थान के बारां जिले के सेमला गांव में चूहों को पकड़ने के लिए लगाए गए चूहेदानी में जहरीला काला नाग फंस गया. देर रात परिवार की नजर पिंजरे पर पड़ी तो फन फैलाए बैठे नाग को देखकर घर में दहशत फैल गई. सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को बुलाया गया. बरसात के मौसम में सांपों के रिहायशी इलाकों में निकलने की घटनाएं बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
