'गाय के पेशाब जैसा सूप दे रहे' लॉक अप में टूटीं सुनीता, खूब रोईं
'लॉक अप 2' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का दमदार अंदाज अब टूटता नजर आ रहा है. शो में एंट्री के वक्त बिंदास अंदाज
'लॉक अप 2' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का दमदार अंदाज अब टूटता नजर आ रहा है. शो में एंट्री के वक्त बिंदास अंदाज दिखाने वाली सुनीता अब इमोशनल ब्रेकडाउन का शिकार हो गई हैं. हालत ऐसी हो गई कि उन्होंने खाना खाने से इनकार कर दिया, शो छोड़ने की जिद पकड़ ली और रोते-रोते पति गोविंदा की बात याद करने लगीं.
