यूपी का जलालाबाद अब परशुराम पुरी हो जाएगा, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में सोमवार को बड़ा फैसला लिया गया. इसके तहत शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील का नाम बदलने का निर्णय
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में सोमवार को बड़ा फैसला लिया गया. इसके तहत शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील का नाम बदलने का निर्णय लिया गया. कैबिनेट ने जलालाबाद तहसील का नया नाम 'भगवान परशुराम पुरी' करने को मंजूरी दे दी है. सरकार के इस फैसले के बाद संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जाएंगी.
