शोपियां में तीसरे दिन भी जारी है लश्कर के दो आतंकियों की तलाश
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो स्थानीय आतंकियों की तलाश में चल रहा तलाशी अभियान सोमवार को तीसरे दिन
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो स्थानीय आतंकियों की तलाश में चल रहा तलाशी अभियान सोमवार को तीसरे दिन भी जारी है. घने सेब के बागानों में छिपे इन आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को घेर रखा है. सुरक्षा बलों ने आतंकियों के सभी संभावित भागने के रास्तों को बंद कर दिया है और बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
