नौसेना की बढ़ेगी ताकत, 11 को शामिल होगा युद्धपोत INS महेंद्रगिरी
भारतीय नौसेना 11 जुलाई 2026 को विशाखापत्तनम में अपने प्रोजेक्ट 17A के तहत छठे स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरी (F38) को बेड़े में शामिल करने जा
भारतीय नौसेना 11 जुलाई 2026 को विशाखापत्तनम में अपने प्रोजेक्ट 17A के तहत छठे स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरी (F38) को बेड़े में शामिल करने जा रही है. पूर्वी घाट की राजसी महेंद्रगिरी पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखे गए इस युद्धपोत का निर्माण रक्षा क्षेत्र में भारत की 'आत्मनिर्भरता' की दिशा में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है. यह न केवल भारतीय नौसेना की मारक क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत को एक मजबूत सिक्योरिटी प्रोवाइडर के रूप में भी स्थापित करेगा.
