झारखंड में पुलिस एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा गिरफ्तार
झारखंड पुलिस ने फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके एक करीबी गुर्गे को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर
झारखंड पुलिस ने फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके एक करीबी गुर्गे को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. रामगढ़ जिले में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उस बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो पकड़ा गया. पुलिस ने उसके पास से हथियार और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं.
