केरल में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप निकला झूठा, केस होगा बंद
केरल में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोपों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच और मेडिकल परीक्षण में यह
केरल में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोपों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच और मेडिकल परीक्षण में यह सामने आया है कि कथित यौन उत्पीड़न की घटना हुई ही नहीं थी. मामले में नाबालिग लड़की का बयान दोबारा दर्ज किया गया, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसके साथ किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ था. अब पुलिस इस मामले को बंद करने की तैयारी कर रही है.
