होटल में ऊंची आवाज में बातचीत पड़ी महंगी, लाठी-डंडों से हमला- CCTV
जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में एक होटल में ऊंची आवाज में बात करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल
जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में एक होटल में ऊंची आवाज में बात करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष अपने साथियों को बुलाकर लौटा और दो युवकों पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया. हमलावरों ने होटल में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी कई कारों के शीशे भी तोड़ दिए.
