जब डॉलर अमेरिका की आधिकारिक करेंसी बनी, ऐसे शुरू हुआ था सफर
6 जुलाई 1785 को अमेरिका के कॉन्टिनेंटल कांग्रेस ने एक अहल फैसला लिया. डॉलर को नए- नए आजाद हुए अमेरिका की आधिकारिक मुद्रा के रूप
6 जुलाई 1785 को अमेरिका के कॉन्टिनेंटल कांग्रेस ने एक अहल फैसला लिया. डॉलर को नए- नए आजाद हुए अमेरिका की आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपनाने की घोषणा की गई. इससे एक राष्ट्रीय मौद्रिक प्रणाली का मार्ग प्रशस्त हुआ. इस नवोदित राष्ट्र ने अभी-अभी क्रांतिकारी युद्ध जीता था और एक राष्ट्रीय मुद्रा का निर्माण उसकी नव स्वतंत्र अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और स्थापित करने की दिशा में उठाए गए पहले कदमों में से एक था.
