PM Modi Foreign Visit: तीन देशों के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के त्रिपक्षीय दौरे के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के त्रिपक्षीय दौरे के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा कि यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, महासागर विजन के साथ-साथ एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति भारत के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगी। भारत और इंडोनेशिया पर क्या कहा गया है? उनके प्रस्थान वक्तव्य में कहा गया कि मैं 6 से 11 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की त्रिपक्षीय यात्रा पर जा रहा हूं। इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर, मैं 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया में रहूंगा। 2018 में मेरी पहली इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया था। द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत करने के बाद यह मेरी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।
यह राष्ट्रपति प्रबोवो की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है, जो 26 जनवरी, 2025 को हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। बयान में कहा गया है 'भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत सभ्यतागत और जन-संबंध हैं। मेरी यह यात्रा हमारी बहुआयामी साझेदारी के सभी पहलुओं को और गहरा करेगी। इस यात्रा के दौरान, मैं इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत करूंगा। राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रंबानन मंदिर परिसर का दौरा करूंगा, जो हमारे घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंधों का एक और उल्लेखनीय प्रमाण है। मेलबर्न में भारतीय प्रवासी से मिलेगे पीएम मोदी इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा 'ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माननीय एंथोनी अल्बानीज के निमंत्रण पर मैं इंडोनेशिया से मेलबर्न की यात्रा पर रहुंगा।
यह यात्रा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री अल्बानीज के साथ मेरी चर्चा में रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा एवं आवागमन तथा जन-संबंधों के क्षेत्र में हमारे संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मेलबर्न में मुझे भारतीय प्रवासी समुदाय से मिलने का अवसर मिलेगा, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसके अलावा, यह यात्रा भारत और ऑस्ट्रेलिया को उभरती एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, खेल एवं खेल विज्ञान के क्षेत्र में अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने का अवसर भी प्रदान करेगी।' न्यूजीलैंड भी जाएंगे पीएम मोदी इसके बाद प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर पीएम मोदी न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मेलबर्न से, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री, माननीय क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, मैं ऑकलैंड, न्यूजीलैंड की यात्रा पर रहुंगा।
मेरी यह यात्रा मार्च 2025 में प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा के बाद हमारे द्विपक्षीय संबंधों में आई मजबूती को और आगे बढ़ाएगी। इस यात्रा के दौरान, मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करूंगा। भारत और न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करके द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में भारतीय प्रवासी समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इस यात्रा के दौरान, मैं भारतीय समुदाय के उन असंख्य सदस्यों को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं जिन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
