कानपुर में रिटायर्ड IAS के बेटे का खौफनाक रूप, बीच सड़क विधवा को..
कानपुर के बिठूर इलाके में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी चंद्रा निगम के बेटे देवाशीष ने शादी से इनकार करने पर अपनी दोस्त और आईआईटी कानपुर की
कानपुर के बिठूर इलाके में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी चंद्रा निगम के बेटे देवाशीष ने शादी से इनकार करने पर अपनी दोस्त और आईआईटी कानपुर की विधवा कर्मचारी को पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
आरोपी युवक अपनी पत्नी से अलग होने के बाद महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने अपनी 16 साल की बेटी का हवाला देकर मना कर दिया.
इससे भड़के आरोपी ने पहले कार का शीशा तोड़ा और फिर महिला के सिर पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसा दिए. चिल्लाने की आवाज सुनकर आए स्थानीय
लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और बुरी तरह घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया.
