'ग्रीन और क्लीन' होगी दिल्ली, DDA का मेगा प्लान, बदलेगी शहर की सूरत
दिल्ली विकास प्राधिकरण दिल्ली को एक टिकाऊ और ग्रीन शहर में बदलने के लिए एक 8-सूत्रीय विकास कार्यक्रम पर काम कर रहा है. अधिकारियों ने
दिल्ली विकास प्राधिकरण दिल्ली को एक टिकाऊ और ग्रीन शहर में बदलने के लिए एक 8-सूत्रीय विकास कार्यक्रम पर काम कर रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इसमें किफायती आवास, मोबिलिटी, पर्यावरण और विरासत संरक्षण पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जा रहा है. इस रोडमैप पर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में डीडीए की सलाहकार परिषद की हालिया बैठक में चर्चा की गई, जिसमें शहर के बुनियादी ढांचे को सुधारने की कवायद शुरू की गई है.
