बिना हेडलाइट, मोबाइल टॉर्च के सहारे चल रही बसें...कर्नाटक में गरमाई सियासत
कर्नाटक में सरकारी बसों की खराब स्थिति को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. सोशल मीडिया पर कुछ बसों के मोबाइल की टॉर्च के
कर्नाटक में सरकारी बसों की खराब स्थिति को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. सोशल मीडिया पर कुछ बसों के मोबाइल की टॉर्च के सहारे चलने के दावों के बाद विपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया. केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारास्वामी ने कहा कि केंद्र द्वारा आवंटित 4500 ई-बसों की प्रक्रिया राज्य सरकार की देरी के कारण अटकी है.
