क्या आप भी हाथ में देते हैं रोटी? जानें इससे जुड़े वास्तु नियम
Roti Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और हिंदू परंपरा में रसोई को घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है. रसोई में बनने वाली पहली रोटी
Roti Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और हिंदू परंपरा में रसोई को घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है. रसोई में बनने वाली पहली रोटी गाय की और आखिरी रोटी कुत्ते की निकालने की परंपरा सदियों से चली आ रही है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी बनाने और उसे परोसने के भी कुछ खास नियम होते हैं? अक्सर हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो घर में वास्तु दोष का कारण बनती हैं.
इन्हीं में से एक बड़ी गलती है, किसी के हाथ में सीधे रोटी देना. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को अपने हाथ से सीधे उसके हाथ में रोटी नहीं देनी चाहिए.
बल्कि थाली में रोटी रखनी चाहिए. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और इससे होने वाले नुकसान.
