जेलेंस्की ने किया खुफिया इनपुट्स का दावा, कुछ ही देर बाद रूसी हमले से दहला कीव
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्डोमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि खुफिया इनपुट्स रूस के एक और बड़े हमले की तैयारी करने की ओर इशारा कर रहे
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्डोमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि खुफिया इनपुट्स रूस के एक और बड़े हमले की तैयारी करने की ओर इशारा कर रहे हैं. जेलेंस्की के इस सोशल मीडिया पोस्ट को कुछ ही घंटे हुए थे कि कीव धमाकों से दहल उठा. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर कई मिसाइलें दागीं और ड्रोन से भी हमले किए.
