3 दिन में 56000 से ज्यादा यात्री पहुंचे अमरनाथ गुफा:यह आंकड़ा पिछले साल से 18% ज्यादा; बेस कैंप में यूपी के यात्री को सांप ने काटा
अमरनाथ यात्रा के पहले 3 दिन में 56 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले साल से करीब
अमरनाथ यात्रा के पहले 3 दिन में 56 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले साल से करीब 18.6% ज्यादा रहा। 2025 में पहले तीन दिन में 47,972 श्रद्धालु पहुंचे थे। 57 दिन चलने वाली यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई है। 48 किमी लंबे नुनवान-पहलगाम रूट और 14 किमी वाले छोटे लेकिन कठिन बालटाल रूट से लगातार यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। इस दिन छड़ी मुबारक यात्रा पहुंचेगी। यात्रा के तीसरे दिन से जुड़ी तस्वीरें… सांप के काटने से बेस कैंप में यूपी के श्रद्धालु की मौत जम्मू में रविवार को उत्तर प्रदेश के रहने वाले अमित कुमार की सांप के काटने से मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, भगवती नगर बेस कैंप में तड़के करीब 2:30 बजे उन्हें सांप ने काटा। उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। 9 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन स्लॉट बुक, प्रशासन बोला- नए यात्री कुछ दिन रुकें जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन करवाए अमरनाथ पहुंच रहे यात्रियों से कहा है कि वे अपनी यात्रा कुछ दिन के लिए टाल दें। प्रशासन के मुताबिक, 9 जुलाई तक सभी रजिस्ट्रेशन स्लॉट पूरी तरह भर चुके हैं। ऐसे में अगर कोई यात्री बिना रजिस्ट्रेशन बालटाल या पहलगाम रूट से आगे बढ़ने की कोशिश करेगा तो उसे चेक पॉइंट्स पर रोक दिया जाएगा।
उसे 9 जुलाई के बाद ही आगे बढ़ने दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि रविवार से केवल रजिस्टर्ड यात्री ही कश्मीर की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को चेक पोस्ट पर रोक दिया जाएगा। उन्हें 9 जुलाई के बाद ही आगे बढ़ने मिलेगा। 40 दिन में घटकर 4 फीट के हुए बाबा बर्फानी अमरनाथ में बनने वाले पवित्र शिवलिंग का आकार 4 फीट रह गया है। 23 मई को BSF के जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी, उसमें शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट था।
29 जून को प्रथम पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी। 3 जुलाई को सामने आई तस्वीर में हिमलिंग लगभग 4 फीट का दिखाई दे रहा है। इसकी चौड़ाई भी घट गई है।