पंजाब में महिला की हत्या, पति ने सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट
पंजाब के फगवाड़ा में 42 वर्षीय कुलविंदर कौर की कथित तौर पर उसके पति देविंदर सिंह ने हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार दोनों के
पंजाब के फगवाड़ा में 42 वर्षीय कुलविंदर कौर की कथित तौर पर उसके पति देविंदर सिंह ने हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार को हुए झगड़े के दौरान आरोपी ने महिला के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
