ओडिशा तट से टकराया बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र यानी डिप्रेशन ओडिशा तट से टकरा गया है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रविवार
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र यानी डिप्रेशन ओडिशा तट से टकरा गया है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रविवार की दोपहर डिप्रेशन बालासोर के पास उत्तर ओडिशा तट से टकरा गया. इसकी वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ ही आसपास के राज्यों में कई जगह भारी बारिश हो रही है.
