होर्मुज से आई गुड न्यूज! यूरिया और DAP से लदे 15 जहाज आ रहे हैं भारत
पश्चिम एशिया में तनाव और ग्लोबल सप्लाई चेन पर पड़े असर के बीच भारत के लिए राहत की खबर आई है. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
पश्चिम एशिया में तनाव और ग्लोबल सप्लाई चेन पर पड़े असर के बीच भारत के लिए राहत की खबर आई है. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक और कच्चा माल लेकर आ रहे 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं. सरकार का कहना है कि किसानों के हितों की सुरक्षा और देश में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं.
