हरियाणाः फिल्मी अंदाज में चोरी हुई रोडवेज बस, राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी
हरियाणा के चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरों ने हरियाणा रोडवेज की बस चुरा ली थी. फिल्मी अंदाज में हुई इस चोरी का पुलिस ने
हरियाणा के चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरों ने हरियाणा रोडवेज की बस चुरा ली थी. फिल्मी अंदाज में हुई इस चोरी का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से चोरी गई रोडवेज बस बरामद करने के साथ ही दिल्ली डीटीसी में चालक रह चुके आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी झज्जर जिले के दुल्हेड़ा गांव निवासी अजय बताया जाता है.
