बरुईपुर पर बंगाल में सियासी उबाल, ममता बनर्जी का आरोप- मुझे हाउस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की नाबालिग के साथ रेप और हत्या की वारदात को लेकर सियासत गर्मा गई है. पश्चिम बंगाल की
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की नाबालिग के साथ रेप और हत्या की वारदात को लेकर सियासत गर्मा गई है. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 6 जुलाई को बरुईपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का ऐलान किया है. इस बीच कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है. ममता के घर के बाहर केंद्रीय बलों के जवान तैनात किए गए हैं.
