मुंबई: भारी बारिश के बीच गिरी चार मंजिला इमारत, मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत
मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार शाम एक बहुमंजिला चाल गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रात करीब 8:30
मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार शाम एक बहुमंजिला चाल गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रात करीब 8:30 बजे मानखुर्द के जनता नगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे चाल नंबर-5 में हुई.
मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत हो गई. बीएमसी ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना का कुछ हिस्सा अचानक ढह गया.
घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस की टीमें पहुंचीं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान चलाया गया.
लेकिन उन्हें जब तक बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो गई थी.
