Mumbai Chawl Collapse: मुंबई में तीन मंजिला चॉल ढही, चार-पांच लोग फंसे; राहत-बचाव कार्य पर BMC क्या बोली?
बीएमसी ने हादसे के बारे में क्या कहा? मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल गिरने के बाद बीएमसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया
बीएमसी ने हादसे के बारे में क्या कहा? मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल गिरने के बाद बीएमसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि इमारत पुरानी थी और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ये रिहायशी भवन ढह गया।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मुंबई में भारी बारिश के बीच मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल (chawl) ढह गई। इमारत गिरने के बाद चार-पांच लोग फंस गए हैं।
बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) ने इस हादसे के बारे में बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की
खबर नहीं है। समाचार एजेंसी पीटीआई की तरफ से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश और अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में अड़चन आ रही है।
