मुख्यालय पर कब्जा, सांसद-विधायकों ने बदला पाला... अब ममता बनर्जी से 28 साल पुराना पार्टी सिंबल भी छिन जाएगा?
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम, चुनाव चिह्न और संगठन पर नियंत्रण की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. सोमवार को ममता बनर्जी और
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम, चुनाव चिह्न और संगठन पर नियंत्रण की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. सोमवार को ममता बनर्जी और बागी गुट चुनाव आयोग के सामने अपने-अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज और सबूत पेश करेंगे. पार्टी के 28 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि दो गुट खुद को "असली टीएमसी" साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल ये है कि विधायकों और सांसदों के बागी हो जाने के बाद अब ममता के हाथ से पार्टी छिन जाने का भी खतरा बना हुआ है.
