'बाबरी और लैंड जिहाद का समर्थन करने वालों को...', CM योगी का विपक्ष पर निशाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबरी ढांचे, कथित लैंड जिहाद और लव जिहाद का समर्थन करने
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबरी ढांचे, कथित लैंड जिहाद और लव जिहाद का समर्थन करने वालों को देश की आस्था की चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध करते-करते कुछ लोग भारत का भी विरोध करने लगते हैं. योगी ने अयोध्या और काशी के विकास को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया और दावा किया कि 2017 से पहले माफियाओं को संरक्षण मिलता था, जबकि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत कर रही है.
