सहेली के भाई ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
ग्वालियर माधौगंज थाना क्षेत्र में सहेली के भाई लोकेन्द्र विश्वकर्मा ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया. पीड़िता के माता-पिता जयपुर में रहते हैं और वह
ग्वालियर माधौगंज थाना क्षेत्र में सहेली के भाई लोकेन्द्र विश्वकर्मा ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया. पीड़िता के माता-पिता जयपुर में रहते हैं और वह यहां अपनी दादी के साथ अकेली रहती थी.
आरोपी ने दादी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर पहली बार 2 जून को शोषण किया, फिर 28 जून को अगवा कर बंधक बनाया. परेशान
होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पॉक्सो और अपहरण का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
