पति को बाथरूम में दफनाने वाली रूबी बोली- मुझसे गलती हो गई... जज के सामने फूट-फूटकर रोई
उत्तर प्रदेश के आगरा में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला रूबी कोर्ट में पेशी के दौरान जज के सामने फूट-फूटकर रोने लगी
उत्तर प्रदेश के आगरा में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला रूबी कोर्ट में पेशी के दौरान जज के सामने फूट-फूटकर रोने लगी. इस दौरान उसने अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार करते हुए कहा कि पति की हत्या करके उससे बड़ी गलती हो गई. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) आगरा की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से मौजूद अभियोजन अधिकारी बृजभूषण कुशवाहा ने बताया कि रूबी को पति की हत्या के मामले में अदालत के सामने पेश किया गया था.
