राम मंदिर से 5 करोड़ की सोने की रामचरितमानस गायब?
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और पूर्व IAS अधिकारी एस. लक्ष्मीनारायणन ने दावा किया
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और पूर्व IAS अधिकारी एस. लक्ष्मीनारायणन ने दावा किया है कि उनके परिवार द्वारा दान की गई करीब 5 करोड़ रुपये की सोने की परत चढ़ी रामचरितमानस भी मंदिर से हटा दी गई है. इस दावे के बाद विवाद और गहरा गया है.
