20 जून से लापता 17 वर्षीय लड़की बरामद, रेप के आरोप में युवक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 20 जून से लापता 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है. मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने 20 जून से लापता 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है. मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान के बाद आरोपी पर रेप, किडनैपिंग और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है.
