जीत अडाणी बोले- 1 लाख 20 हजार नौकरियां देंगे:शिवपुरी को मिली 2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री; हाईटेक हथियार और मिशन-रेडी मिसाइलें बनेंगी
मध्य प्रदेश का शिवपुरी अब देश के उभरते रक्षा उत्पादन केंद्रों में शामिल होने जा रहा है। यहां अदाणी समूह की 2500 करोड़ रुपए की
मध्य प्रदेश का शिवपुरी अब देश के उभरते रक्षा उत्पादन केंद्रों में शामिल होने जा रहा है। यहां अदाणी समूह की 2500 करोड़ रुपए की डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास हो गया है। इस मेगा प्रोजेक्ट में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस प्रोडक्ट्स तैयार किए जाएंगे। फैक्ट्री में करीब 10 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी। जीत अडाणी ने कहा- अडाणी ग्रुप के चेयरमैन ने मध्य प्रदेश में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट अनाउंस किया था।
यह इन्वेस्टमेंट पंप हाइड्रो स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स और थर्मल एनर्जी सेक्टर्स में किया जाएगा। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश में 2030 तक करीब 1 लाख 20 हजार जॉब्स देंगे। हम जो भी कर रहे हैं, वो इस कमिटमेंट को आगे बढ़ाने के लिए है। उस कमिटमेंट को पूर्ण करने के लिए कर रहे हैं। हम कटनी डिस्ट्रिक्ट के आमेठा को 1200 मेगावाट पावर सप्लाई कर रहे हैं।
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी समूह के निदेशक करण अदाणी और जीत अदाणी भी मौजूद हैं। शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी टेंट में हाईटेक हथियारों, मिसाइलों और डिफेंस इक्विपमेंट का जायजा लिया। पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे बनने वाली यह डिफेंस फैक्ट्री मध्य प्रदेश के औद्योगिक और रक्षा क्षेत्र के लिए गेमचेंजर मानी जा रही है।
परियोजना से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। शिवपुरी देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में अपनी मजबूत पहचान दर्ज करेगा। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें देखिए… डिफेंस फैक्ट्री शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़े अपडे्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…