पत्नी की मौत हो गई... फिर बाइक पर ले जाना पड़ा शव... क्यों नहीं झकझोर देगी ओडिशा की ये तस्वीर
ओडिशा के झारसुगुड़ा से आई एक तस्वीर बता रही है कि कई बार मौत के बाद भी इंसान और उसके परिवार की मुश्किलें खत्म नहीं
ओडिशा के झारसुगुड़ा से आई एक तस्वीर बता रही है कि कई बार मौत के बाद भी इंसान और उसके परिवार की मुश्किलें खत्म नहीं होतीं.
यहां एक पति को अपनी पत्नी का शव बाइक पर रखकर घर ले जाना पड़ा. वजह? अस्पताल से न एंबुलेंस मिली, न शव वाहन. काफी
देर तक इंतजार और गुहार लगाने के बाद जब कोई मदद नहीं मिली, तो उसने वही किया, जो शायद कोई भी पति कभी नहीं करना
चाहेगा.
