हनीमून वाली रील हुई वायरल... दुल्हन को हरिद्वार से पकड़ ले गई पुलिस
सोशल मीडिया पर फिल्मी अंदाज में पुलिस को चैलेंज करने वाली लूट की आरोपी ज्योति चौधरी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई. पुलिस ने ज्योति
सोशल मीडिया पर फिल्मी अंदाज में पुलिस को चैलेंज करने वाली लूट की आरोपी ज्योति चौधरी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई. पुलिस ने ज्योति को हरिद्वार से अरेस्ट किया. वह शादी के बाद हनीमून पर गई थी और वहां लगातार इंस्टाग्राम पर रील और पोस्ट शेयर कर रही थी. इसी के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली.
