आमिर के पिता ने किए 2 निकाह? कहां है पुश्तैनी घर, जानें
आमिर खान सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक प्रतिष्ठित परिवार से भी ताल्लुक रखते हैं. उनका रिश्ता स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री
आमिर खान सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक प्रतिष्ठित परिवार से भी ताल्लुक रखते हैं. उनका रिश्ता स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.
जाकिर हुसैन के परिवार से जुड़ा है. आमिर के पूर्वज उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और हरदोई से जुड़े रहे हैं. हरदोई के शाहाबाद स्थित उनका पुश्तैनी घर आज भले ही खंडहर बन चुका हो, लेकिन आमिर ने साफ कहा था कि वो इस विरासत को कभी बिकने नहीं देंगे.
इसी वजह से उन्होंने पुश्तैनी जमीन अपने पास सुरक्षित रखी. उनके चाचा नासिर हुसैन भी फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे.
