टूटा चकला-बेलन रखने से पानी की तरह बहेगा पैसा! तुरंत करें चेंज
Kitchen Vastu Tips: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में रसोई घर को घर का सबसे पवित्र हिस्सा माना गया है, क्योंकि यहीं से पूरे परिवार
Kitchen Vastu Tips: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में रसोई घर को घर का सबसे पवित्र हिस्सा माना गया है, क्योंकि यहीं से पूरे परिवार की ऊर्जा और स्वास्थ्य का निर्धारण होता है.
रसोई में रखी हर एक वस्तु का अपना एक विशेष महत्व और ऊर्जा होती है. इनमें सबसे महत्वपूर्ण हैं चकला और बेलन. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में टूटा या चटका हुआ चकला-बेलन रखना एक गंभीर महादोष माना जाता है.
ऐसा करने से न केवल घर की सुख-शांति भंग होती है, बल्कि आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं चकला-बेलन से
जुड़े महत्वपूर्ण वास्तु नियम और उनके पीछे की वजह.
