दिल्ली में मॉनसून की पहली भारी बारिश, कई जगहों पर जलभराव
राजधानी दिल्ली में रविवार को मॉनसून की पहली बारिश हुई. ओखला औद्योगिक क्षेत्र समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी
राजधानी दिल्ली में रविवार को मॉनसून की पहली बारिश हुई. ओखला औद्योगिक क्षेत्र समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. हालांकि, कई स्थानों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगी.
