पाकिस्तान क्रिकेट में सर्जरी, बाबर बने टेस्ट कप्तान, मसूद की छुट्टी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान सौंप दी है. बाबर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान सौंप दी है. बाबर ने शान मसूद की जगह ली है, जिन्हें लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी से हटा दिया गया है. यह फैसला वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले लिया गया. इसकी घोषणा रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई.
