बड़ा कदम... अब भारत में बनेगी चिप, खरीदेंगे जापान, अमेरिका, यूरोप
भारत अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी मजबूत हो रहा है. भारत में बने अब चिप्स को कई देशों में एक्सपोर्ट करने की तैयारी चल रही
भारत अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी मजबूत हो रहा है. भारत में बने अब चिप्स को कई देशों में एक्सपोर्ट करने की तैयारी चल रही है.
अमेरिका से लेकर जापान तक सानंद में बने चिप्स को डिलिवर किया जाएगा. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि
गुजरात के सानंद में CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OST) सुविधा में बने चिप्स का यूज ऑटोमोबाइल और आईटी यूज में किया जाएगा.
साथ ही इसे जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप को भी एक्सपोर्ट किया जाएगा.