अयोध्या का वो सुनसान इलाका... चढ़ावा चोरी के बाद मीटिंग करते थे आरोपी, यहीं होता था पैसों का बंटवारा
राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस पूरे खेल की नई-नई परतें खुल रही हैं. अब
राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस पूरे खेल की नई-नई परतें खुल रही हैं. अब पुलिस जांच में एक ऐसे सुनसान ठिकाने का पता चला है, जो चोरी करने वाले आरोपियों का मीटिंग पॉइंट था. यही वो जगह थी, जहां मंदिर से चढ़ावे की रकम निकालने के बाद आरोपी पहुंचते थे. यहां बैठकर हिसाब होता था, पैसे बांटे जाते थे और फिर अगली चाल पर चर्चा होती थी.
