अयोध्या का वो सुनसान इलाका... चढ़ावा चोरी के बाद यहीं होता था बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक अहम खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंदिर से कथित तौर पर चोरी की गई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक अहम खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंदिर से कथित तौर पर चोरी की गई रकम लेकर आरोपी अयोध्या-लखनऊ हाइवे के किनारे 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के एक सुनसान इलाके में जुटते थे. यहीं आरोपियों की मीटिंग होती थी, चोरी की रकम का बंटवारा किया जाता था और आगे के प्लान पर चर्चा होती थी. पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला को रिमांड के दौरान इसी जगह पर लेकर पहुंची.
