'मैंने कहा- लेबर लगा लो... उसने कहा- मैं कर लूंगी', फर्श बनाने वाले मिस्त्री ने बताई डरावने कांड की कहानी
उत्तर प्रदेश के आगरा में हत्या की जो कहानी सामने आई, उसमें चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. 45 दिनों तक जिस घर में
उत्तर प्रदेश के आगरा में हत्या की जो कहानी सामने आई, उसमें चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. 45 दिनों तक जिस घर में एक व्यक्ति के लापता होने की कहानी सुनाई जाती रही, उसी घर के बाथरूम के फर्श के नीचे उसका शव दफन मिला.
अब इस सनसनीखेज हत्याकांड में उस राजमिस्त्री का बयान सामने आया है, जिसने हत्या के बाद बाथरूम का फर्श बनाया था. मिस्त्री का दावा है
कि जब वह काम करने पहुंचा तो आरोपी पत्नी रूबी खुद बाथरूम में मलबा डाल रही थी. उसने लेबर लगाने की सलाह भी दी, लेकिन
रूबी ने साफ कह दिया- मैं कर लूंगी.
