हांसी जिम ट्रेनर मर्डर: 24 दिन बाद एनकाउंटर में दबोचे गए दो आरोपी
हरियाणा के हांसी में जिम ट्रेनर कपिल की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और
हरियाणा के हांसी में जिम ट्रेनर कपिल की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में दो वांछित आरोपियों को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है. दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. पुलिस इनके लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की भी जांच कर रही है.
