दिल्ली में महिला की हत्या... पति ने पीट-पीटकर मारा, फिर खुद भी दी जान
दिल्ली के रणहोला इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद जहर खाकर जान दे दी. पुलिस
दिल्ली के रणहोला इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद जहर खाकर जान दे दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी विनय ने पत्नी निशा पर एक्साइड बैटरी से हमला किया और फिर एल्युमीनियम फॉस्फाइड की गोलियां खा लीं. घटना की जानकारी उसने अपनी बहन को दी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
